Movie prime

5 साल में तिरुपति में 20 करोड़ लड्डू बने मिलावटी घी से, उत्तराखंड की एक डेयरी से नकली घी सप्लाई किया गया

 

RNE Network.

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ( टीटीडी ) ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन बी आर नायडू ने 5 साल में प्रसाद के रूप में नकली घी से बने लड्डुओं की जानकारी दी है।
 

नायडू ने बताया कि 2019 से 2024 के बीच बांटे गए 48.76 करोड़ लड्डुओं में से करीब 20.1 करोड़ लड्डू मिलावटी घी से बनाए गए। इन 5 वर्षों में लगभग 11 करोड़ श्रद्धालुओ ने मंदिर का दर्शन किया और तिरुपति लड्डू प्रसाद प्राप्त किया। एसआईटी ने बताया कि उत्तराखंड की भोले बाबा डेयरी ने 68 लाख किलोग्राम मिलावटी घी सप्लाई किया था।

FROM AROUND THE WEB