RudraNewsExpress_Logo

22 फीट की गणेश प्रतिमा गिरी, दो की मौत, गणेशोत्सव से पहले स्थापना के लिए लाई जा रही थी मूर्ति

 

RNE Network.

दुखद। हादसे के कारण दो की जान चली गयी। मुम्बई में गणेश उत्सव की बड़ी धूम रहती है। जगह जगह गणेश प्रतिमाओं की स्थापना होती है और पूजन का कार्य चलता है। मुम्बई में रहने वाला हर नागरिक इस अवधि में भगवान श्री गणेश की आराधना में शामिल होता है। मुम्बई के गणेश उत्सव को देखने के लिए देशभर से लोग मुम्बई पहुंचते हैं।
 

गणेशोत्सव से पहले स्थापना के लिए लायी जा रही करीब 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा के भूलेश्वर में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि दो बच्चियों सहित 5 घायल हुए हैं। लालबाग से लाई जा रही प्रतिमा का वेल्डिंग सपोर्ट पांडाल से 50 - 60 मीटर पहले टूट गया। संतुलन बिगड़ने से प्रतिमा लोगों पर गिर गई।

FROM AROUND THE WEB