24 किन्नरों ने फिनाइल पीया, 04 ने आत्मदाह का प्रयास किया, 02 गंभीर
RNE Network Indore.
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक साथ 24 किन्नरों ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की है। सभी को उल्टियाँ होने लगी और हालत गंभीर हो गई। इनको हॉस्पिटल ले जया गया है। जहां कुछ किन्नर को ICU में रखा गया है। इस घटना से आक्रोशित किन्नरों ने सड़क पर जाम भी लगा दिया। इसके बाद हॉस्पिटल के आगे किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। इनमें से 04 ने आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन किसी तरह पुलिस ने काबू कर लिया।
दरअसल आपसी गुटबाजी के विवाद में बुधवार को इंदौर के 24 किन्नरों ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की। फिनाइल पीते हुए इन्होंने बाकायदा वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। थोड़ी हो देर में सभी किन्नर की हालत गंभीर हो गई। इस सभी को एमवाय हॉस्पिटल ले जया गया।
बताया जाता है की दो किन्नरों की हालत गंभीर है। घटना से आक्रोशित एक गुट के किन्नरों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद एमवाय अस्पताल के बाहर चार किन्नरों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह उन्हें काबू में किया और बोतलें छीन लीं।
लंबे समय से चल रहा विवाद
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक किन्नरों के दो गुटों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष सीमा गुरु और दूसरा पायल गुरु से जुड़ा बताया जा रहा है। इस विवाद का हल निकालने के लिए कुछ महीने पहले पुलिस ने एसआईटी गठित की थी।
मीडियाकर्मियों पर रेप का केस भी दर्ज
एक किन्नर ने दो मीडियाकर्मियों पर रेप और धमकी देने का केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि आरोपी पंकज जैन और उसके साथी अक्षय कुमायूं ने डेरे पर आकर उससे जबरन संबंध बनाए और मना करने पर समाज को बदनाम करने तथा एनकाउंटर कराने की धमकी दी।