Rojgar Mela : बेरोजगारों के लिए खुल गया सीधी नौकरी का पिटारा, यूपी में लगेंगे 25 रोजगार मेले
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहेरा अवसर है। जहां पर सीधी भर्ती के माध्यम नौकरी दी जाएगी। इसके लिए उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में 25 रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। जहां पर युवाओं को बिना परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के माध्यम से नौकरी दी जाएगी।
इसके लिए युवाओं को अपने सभी कागजात व अनुभव प्रमाण पत्र लेकर इन रोजगार मेलों में भाग लेना होगा। यूपी सरकार की तरफ से इन रोजगार मेलों का शेड्यूल जारी कर दिया है और इन रोजगार मेलों के माध्यम से बड़ी-बड़ी कंपनियों के द्वारा युवाओं का इंटरव्यू लेकर सीधे नौकरी दी जाएगी।
यूपी सरकार की तरफ से इन रोजगार मेलों का आयोजन 20 से 30 अगस्त 2025 तक विभिन्न जिलों में रोजगार मेला लगाया जाएगा। 25 रोजगार मेलों का आयोजन अमेठी, भदौही, इटावा, प्रतापगढ़, मेरठ, कानपुर, रामपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में इन रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जगह निर्धारित कर दी गई है।
इन रोजगार मेलों में फ्रेशर्स अभ्यर्थी भी नौकरी का मौका दिया जाएगा। रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए युवाओं को यूपी रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर आवेदन करना होगा। इसके लिए बाद उनके नजदीक लगने वाले रोजगार मेले में सभी कागजात लेकर पहुंचना होगा।
जहां पर कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा इंटरव्यू की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। जहां पर कंपनी की तरफ से तुरंत ही चयनित उम्मीदवारों की जानकारी दे दी जाएगी और अगले माह से ही उनको ड्यूटी पर दे दी जाएगी।
यूपी में इन जिलों पर लगेंगे रोजगार मेल
20 अगस्त 2025 भदोही (संत रविदास नगर) जिला रोजगार कार्यालय हरीहरनाथ मंदिर गांधी आश्रम गली ज्ञानपुर कैंपस
20 अगस्त 2025 अमेठी राजकीय आईटीआई गौरीगंज जनपद, अमेठी
21 अगस्त 2025 मेरठ क्षेत्रय सेवायोजन कार्यलय, मेरठ
21 अगस्त 2024 मुरादाबाद पंकज चौधरीअमेठी राजकीय आईटीआई गौरीगंज जनपद आईटीआई अगवानपुर मुरादाबाद
21 अगस्त 2025 श्रावस्ती राजकीय आईटीआई निकट संयुक्त जिला चिकित्सालय के पीछे भिन्गा जनपद
22 अगस्त 2025 संभल रोजगार मेला आईटीआई परिसर बंदायू रोड चन्दौली
22 अगस्त 2025 कानपुर देहात सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास कार्यालय परिसर, कानपुर देहात
22 अगस्त 2025 रामपुर जिला सेवायोजन कार्यालय पुरानी तहसील रामपुर
22 अगस्त 2025 मेरठ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ द्वारा परीक्षितगढ़ ब्लॉक मेरठ
23 अगस्त 2025 गोण्डा कन्हैया लाल इण्टर कॉलेज, कनर्लगंज, गोण्डा
23 अगस्त 2025 चंदौली गवर्नमेंटट आईटीआई रेवसा चंदौली
25 अगस्त 2025 जौनपुर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर जौनपुर
25 अगस्त 2025 एटा JLNPG कॉलेज जीटी रोड एटा
25 अगस्त 2025 बंदायूं जिला सेवायोजन कार्यलालय बंदायूं
25 अगस्त 2025 इटावा परिसर जिला सेवायोजन कार्यालय, इटावा
25 अगस्त 2025 मेरठ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यलय मेरठ
26 अगस्त 2025 लखनऊ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, साइबर हाइट्स, कठौता चौराहा रोड, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ
26 अगस्त 2025 फिरोजाबाद सागर आईटीआई, टूंडला, फिरोजाबाद
26 अगस्त 2025 बलरामपुर जिला रोजगार कार्यलय, बलरामपुर
27 अगस्त 2025 भदोही गवर्नमेंट आईटीआई फत्तूपुर ज्ञानपुर
28 अगस्त 2025 अयोध्या भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, परिसर, सिवार सोहावल, अयोध्या।
29 अगस्त 2025 गौतम बुद्ध नगर विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जीटी-रोड, NH-91, ग्रेटर नोएडा फेज-2 गौतम बुद्ध नगर।
30 अगस्त 2025 जौनपुर जिला रोजगार कार्यालय, कैंपस जौनपुर
30 अगस्त 2025 इटावा परिसर जिला सेवायोजन कार्यलाय, इटावा
30 अगस्त 2025 मेरठ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, विनायक विद्यापीठ मोदीपुरम मेरठ
रोजगार मेले में पहुंचना होगा सुबह दस बजे
उत्तरप्रदेश में विभिन्न जिलों में आयोजित इन रोजगार मेलों कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। इन रोजगार मेलों की शुरुआत सुबह 10 बजे हो जाएगी। जहां आवेदन करने वाले युवाओं को कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा इंटरव्यू लिया जाएगा।
इस दौरान अभ्यार्थियों को अपने साथ शैक्षिक दस्तावेज, अनुभव संबंधित कागाजात, अपटेड CV , आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि डॉक्यूमेंट्स लेकर जाएं। इंटरव्यू प्रोसेस के दौरान आपको इनकी जरूरत पड़ेगी।

