भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा पर चलेगी 365 विशेष ट्रेनें, ओडिसा व पडौसी राज्यों से भक्त पहुंचेंगे पुरी, हर बार उमड़ती है भीड़
Jun 24, 2025, 08:09 IST
RNE Network.
ओडिसा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा उत्सव को देखते हुए रेलवे 365 विशेष रेल गाड़ियां चलाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त रथ यात्रा में शामिल होने के लिए पुरी आते है। उनको यात्रा में आसानी रहे इस कारण विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय किया गया है।
रेलवे ने ओडिसा और पडौसी राज्यों के तीर्थयात्रियों के लिए विभिन्न स्टेशनों से विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। इनमें से ज्यादातर रथ उत्सव की प्रमुख तारीखों पर चलेगी। रेलवे के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार व्यापक रेल संपर्क दूरदराज के लोगों के लिए यात्रा को सुगम बनायेगा।