Movie prime

एक दिन में 57. 94 लाख विवादों का निपटारा हुआ, राष्ट्रीय लोक अदालत से न्याय सुलभ कराने की बड़ी पहल

 

RNE Network.

आश्चर्यजनक, मगर सत्य ! एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में अदालती विवादों का निपटारा होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। राष्ट्रीय लोक अदालत प्रदेश में न्याय सुलभ कराने का बेहतर साधन बनती जा रही है।
v

इस साल की तीसरी लोक अदालत में शनिवार को राजीनामे व सुलह के जरिये 57, 94, 690 विवादों का निस्तारण हुआ। इनमें 9, 48, 825  केस वे थे, जो विभिन्न अदालतों में लंबित चल रहे थे। 
 

इन प्रकरणों में 14. 57 अरब रुपये से ज्यादा राशि क्षतिपूर्ति के रूप में पक्षकारों को दिलाई गई। लोक अदालत में हाईकोर्ट की जोधपुर प्रधान पीठ में लंबित 286 और जयपुर पीठ में लंबित 430 केस निस्तारित हुए।