Movie prime

अभिनेत्री पर्णो तृणमूल कांग्रेस में शामिल, पहले भाजपा में थी ये अभिनेत्री, भाजपा को बड़ा झटका

 

RNE Network.

पश्चिमी बंगाल में अगले वर्ष राज्य की विधानसभा के चुनाव है। जिसके लिए राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी बिसात बिछानी आरम्भ कर दी है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने तो अभी से विधानसभा वार तैयारियों को अंतिम रूप देना आरम्भ कर दिया है। 
ad21

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने भी अपनी रणनीति के अनुसार ग्राउंड पर एक्टिविटी बढ़ा दी है। दूसरी तरफ बंगाल में भी अन्य राज्यों की तरह दलबदल का खेल भी आरम्भ हो गया है। कल बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।
 

पश्चिमी बंगाल में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को जोर का झटका धीरे से टीएमसी ने दिया है। बांग्ला अभिनेत्री पर्णो मित्रा ने कल भाजपा छोड़ दी, वे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गयी। पर्णो ने 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा जॉइन की थी।

FROM AROUND THE WEB