22 दिन ठहराव के बाद वैष्णों देवी की यात्रा आज से फिर शुरू, खराब मौसम व सुरक्षा कारणों से रोकी गयी थी यह यात्रा
Sep 17, 2025, 10:15 IST
RNE Network.
माता वैष्णो देवी के दरबार मे धोक लगाने वालों के लिए खुशखबरी है। माता के भक्त अब वैष्णों देवी के दर्शन कर अपनी ईच्छा पूरी कर सकेंगे। बड़ी संख्या में माता के भक्त इस तीर्थ यात्रा के फिर से शुरू होने की अरदास माता से कर रहे थे। अब माता ने उनकी अरदास को सुन लिया है।
आज यानी 17 सितम्बर से माता वैष्णों देवी की यात्रा फिर से आरम्भ हो रही है। 22 दिनों से यह यात्रा रुकी हुई थी और भक्त भी यात्रा फिर से शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। खराब मौसम व भारी बारिश के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था। भू स्खलन के कारण रास्ते भी बंद हो गए थे। इसके अलावा सुरक्षा भी एक बड़ा कारण था। जिनके कारण 22 दिन से यात्रा रुकी हुई थी। अब 22 दिन बाद आज 17 सितम्बर से माता वैष्णों देवी की यात्रा फिर से शुरू हो गयी है।