Movie prime

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित हेराफेरी, कर्मचारी निलंबित

 

RNE Network.

बद्रीनाथ धाम में दान एवं चढ़ावे की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। इस कथित हेराफेरी के मामले में बद्रीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) ने वैयक्तिक सहायक प्रमोद नोटियाल को निलंबित कर दिया है।
 

साथ ही गढ़वाल आयुक्त आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति को जांच सौंपी गई है। समिति 15 दिन के अंदर सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ मंदिर में वित्तीय अनियमितता के आरोपों का संख्त5 संज्ञान लिया है। मामला 2 जुलाई को चढ़ावे की गणना के दौरान कथित गड़बड़ी सामने आने के बाद चर्चा में आया।

FROM AROUND THE WEB