खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा फिर रोकी, जम्मू में अलर्ट
Aug 9, 2026, 11:41 IST
RNE Network.
इन दिनों देश भर के भोले के भक्त अमरनाथ की यात्रा पर जा रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बाद भी भोलेनाथ की श्रद्धा में कोई कमी नहीं है। फिर, यह तो सावन का महीना चल रहा है और इस पवित्र महीनें में तो भक्त भोलेनाथ की विशेष पूजा, आराधना और अभिषेक करते हैं। अमरनाथ यात्रा करने वालों की संख्या भी सावन महीने में अधिक रहती है।
मगर खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा को एक बार फिर रोक दिया गया है। भक्तों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय किया गया है। इस समय जम्मू में मौसम ज्यादा खराब है। शनिवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से किसी भी नए जत्थे को कश्मीर घाटी के लिए जाने की अनुमति नहीं दी गयी। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

