Movie prime

तापमान बढ़ने से अमरनाथ का प्राकृतिक शिवलिंग पांच दिन में ही हुआ अंतर्ध्यान

 

RNE Network.

अमरनाथ गुफा में बर्फ से बना प्राकृतिक शिवलिंग तापमान बढ़ने के कारण अमरनाथ यात्रा शुरू होने के पांच दिन बाद ही लगभग पूरी तरह अंतर्ध्यान हो गया है। 
 

हालांकि पवित्र छड़ी, अन्य धार्मिक प्रतीकों के दर्शन जारी है। गुफा में पहुंचने वाले इन चीजों के दर्शन कर अपनी आस्था को साकार कर रहे हैं। गुफा के दर्शन करने को ही देश भर से आने वाले श्रद्धालु बड़ा भाग्य मानते हैं। 
 

अमरनाथ यात्रा के पहले पांच दिनों में दोपहर तीन बजे तक कुल 1, 06, 316 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए। इस वर्ष यात्रा के लिए चार लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। 23 मई को हिमलिंग की ऊंचाई करीब सात फ़ीट थी, जबकि पहली पूजा के दिन यह पांच फीट से अधिक था।

FROM AROUND THE WEB