आज रात से प्रदेश में एम्बुलेंस सेवाएं ठप, वेतन वृद्धि व ड्यूटी समय निर्धारित करने की मांग
Dec 28, 2025, 09:25 IST
RNE Network.
अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन ने आज रविवार रात 12 बजे से प्रदेशभर में 108 और 104 एम्बुलेंस सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है।

यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के अनुसार कर्मचारी वेतन में 30 प्रतिशत वृद्धि, ड्यूटी समय 8 घंटे तय करने और वार्षिक वेतन वृद्धि की मांग कर रहे है। मांगे पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार किया जायेगा। आंदोलन के दौरान प्रदेश में 108 के 1094 और 104 के 600 एम्बुलेंस नहीं चलेंगे।

