RudraNewsExpress_Logo

अमित शाह की पत्नी सोनल शाह गिरीराजधरण की शरण में 
 

 

Rudra News Express Mathura. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने गोवर्धन के जतीपुरा स्थित मंदिर में गिरिराज जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने गिरिराज महाराज से देश और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

सोनल शाह के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। मंदिर परिसर में उनकी यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार गिरिराज जी का पूजन किया और दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

सोनल शाह के गोवर्धन पहुंचने की खबर स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी रही। मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी

FROM AROUND THE WEB