Movie prime

अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं, बैंक धोखाधड़ी के मामले में यह नया केस दर्ज हुआ है

 

RNE Network.

उद्यमी अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने के बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही है। बैंक फ्राड का उनका केस उलझता ही जा रहा है। सीबीआई इस मामले में सक्रिय है और एक नया केस इस धोखाधड़ी को लेकर फिर दर्ज किया है। इस वजह से अनिल अंबानी की परेशानी बढ़ी है।
 

सीबीआई ने अनिल अंबानी , रिलायन्स कम्युनिकेशंस और एक पूर्व निदेशक के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। इन लोगों के खिलाफ सीबीआई ने 1085 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज किया है। पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है, इसमें 2013 - 2017 के बीच दो बैंकों से फ्रॉड का आरोप है।

FROM AROUND THE WEB