Movie prime

अनिल अंबानी के खिलाफ एक और एफआईआर, धोखाधड़ी के मामले में यह मामला दर्ज हुआ है

 

RNE Network.

उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। एक बैंक धोखाधडी के मामले में घिरे अनिल अंबानी पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में सीबीआई पहले से ही उनके खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है। अब एलआईसी से जुड़े मामले में घिर गए है।
 

उद्योगपति अनिल अंबानी के खिलाफ सीबीआई ने एक और एफआईआर दर्ज की है। एलआईसी से 3750 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में यह रिपोर्ट दर्ज की है। इससे पहले अनिल अंबानी , रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और कम्पनी के पूर्व डायरेक्टर के विरुद्ध 1085 करोड़ की धोखाधड़ी में पीएनबी की शिकायत पर केस दर्ज किया था।

FROM AROUND THE WEB