आसाराम को नहीं मिली अंतरिम जमानत, आसाराम ने सेहत का हवाला देते हुए दी थी याचिका
Jul 1, 2026, 10:15 IST
RNE Network.
रेप के मामलें में सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र देकर अंतरिम जमानत मांगी थी मगर कोर्ट ने वह राहत नहीं दी।
नाबालिग से रेप के मामले में सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत देने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने इस संबंध में राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। 90 साल के आसाराम ने सेहत का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत मांगी थी। अदालत ने कहा, राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद इस पर आगे विचार किया जायेगा।

