शंकराचार्य पर एफआईआर कराने वाले आशुतोष महाराज पर हमला, चलती ट्रेन में चाकू मारे, नाक काटने की कोशिश
RNE Network.
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द पर बटुकों से यौन उत्पीड़न की एफआईआर कराने वाले आशुतोष महाराज पर रविवार को चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ है।
आशुतोष महाराज ने बताया कि मैं रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहा था। फर्स्ट क्लास कोच में बैठा था। रास्ते में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 5 बजे टॉयलेट के लिए उठा। बाहर गेट पर एक आदमी खड़ा था। आगे बढ़ा तो उसने पिछे से हमला कर दिया।
धारदार हथियार से उसने मेरी नाक काटने की कोशिश की। चेहरे और हाथ पर कई वार किए। गम्भीर चोटें आई, काफी खून बहा। आशुतोष ब्रह्मचारी के मुताबिक वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे और ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया। वहीं से जीआरपी को फोन करके घटना की जानकारी दी। उन्होंने हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द , उनके शिष्य मुकुंदानंद को जिम्मेदार ठहराया। हमले पर शंकराचार्य ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा - यह सब दिखावा है।

