अविमुक्तेश्वरानन्द को अग्रिम जमानत मिली, बटुकों के यौन उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है यह मामला
Mar 26, 2026, 08:24 IST
RNE Network.
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शंकराचार्य व यूपी सरकार के बीच। ही माघ स्नान के समय से तकरार चल रही है। शंकराचार्य को स्नान करने से रोका गया तो उन्होंने वहीं धरना दे दिया था।
प्रशासन व अविमुक्तेश्वरानन्द के बीच टकराहट हुई और उससे सियासी पारा गर्मा गया था। बटुको के यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती व उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने दोनों की जमानत याचिका मंजूर करते हुए यह राहत दी है।

