सालासर बालाजी मंदिर में मोबाइल और स्मार्ट वॉच ले जाने पर प्रतिबंध
Jul 5, 2026, 09:50 IST
RNE Network.
चुरू के सालासर स्थित सालासर बालाजी के मंदिर में देश भर से हमेशा बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भारी भीड़ हर दिन इस मंदिर में रहती है। मंदिर की गरिमा रखने, सुरक्षा आदि के कारणों से कुछ नई व्यवस्थाएं कर प्रतिबन्ध लगाए गए हैं।
सालासर बालाजी मंदिर में अब श्रद्धालु मोबाइल व स्मार्ट वॉच नहीं ले जा सकेंगे। सुजानगढ़ एसडीएम की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि मंदिर प्रशासन से चर्चा के बाद यह फैसला किया गया है। जल्द ही मंदिर समिति और प्रशासन गाइडलाइन जारी करेंगे।
आदेश में बताया गया है कि सोशल मीडिया में आये दिन फोटो व वीडियो वायरल होने के बाद कई तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद प्रतिबन्ध लगाया गया है।

