Movie prime

गृह सचिव बन सांसद को फोन किया, एक युवक ने यह काम किया और सांसद पर दबाव बनाया

 

RNE Network.

एक युवक ने फर्जी तरीके से गृह सचिव बनकर एक सांसद को ही फोन कर दिया और उन पर दबाव बनाने की कोशिश की। इस मामले में फर्जी गृह सचिव बनने वाले इस युवक को पुलिस ने जांच के बाद गिरफ्तार भी कर लिया है।
 

मामला भीलवाड़ा का है। सांसद दामोदर अग्रवाल को गृह सचिव बनकर फोन करने के मामले में दिल्ली से एक युवक गौरव नाथ को गिरफ्तार किया है। युवक ने 15 मार्च को सांसद को फोन कर खुद को गृह सचिव बताया और जिले के विधायकों के नम्बर मांगे। उनसे बात कराने का दबाव बनाया। संदेह होने पर सांसद ने कॉल की जांच कराई, जिसमें मामला फर्जी निकला।

FROM AROUND THE WEB