Board Datesheet : 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए बोर्ड ने जारी की डेटसीट, इस दिन से शुरू होगी परीक्षाएं
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटसीट जारी कर दी है। 25 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी। 25 फरवरी से 12वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी, जो एक अप्रैल तक चलेंगी। वहीं 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होंगी और 20 मार्च तक चलेंगी।
इन परीक्षाओं में करीब 5.21 लाख परीक्षार्थी परीक्षाएं देंगे।
परीक्षाएं दोपहर के सत्र 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होंगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डा.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर एवं सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि 10वीं व 12वीं (शैक्षिक / मुक्त विद्यालय) एवं डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं का तिथि-पत्र (डेट शीट) बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www. bseh.org.in पर अपलोड कर दी है।
10वीं (शैक्षिक नियमित /मुक्त विद्यालय/ रि-अपीयर/सीटीपी/ईआइओपी/ अंक सुधार व अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं और 12वीं (शैक्षिक नियमित/मुक्त विद्यालय/रि-अपीयर/अंक सुधार व अतिरिक्त विषय) की परीक्षाएं दोपहर के सत्र में होंगी। सीटीपी/कम्पार्टमेंट/रि-अपीयर/अंक सुधार व अतिरिक्त विषय) की परीक्षाएं दोपहर के सत्र में होंगी।

