Movie prime

Brain Malaria Alert: झारखंड में हाई अलर्ट, सरकार ने सभी जिलों को जारी किए निर्देश

 

RNE Ranchi.

Jharkhand के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में सेरेब्रल (ब्रेन) मलेरिया के कहर ने चिंता बढ़ा दी है। पोटका और आसपास के इलाकों में 4 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 40 से अधिक मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे झारखंड में स्वास्थ्य अलर्ट जारी कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा प्रभावित पोटका, मुसाबनी, घाटशिला और डुमरिया प्रखंड हैं। भर्ती अधिकांश मरीज Plasmodium Falciparum (PF) मलेरिया से संक्रमित पाए गए हैं, जो मलेरिया का सबसे गंभीर और जानलेवा प्रकार माना जाता है। समय पर इलाज नहीं मिलने पर यह ब्रेन मलेरिया (सेरेब्रल मलेरिया) का रूप ले सकता है।

add

सरकार ने सभी उपायुक्तों को तत्काल प्रभाव से मलेरिया नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बुखार का घर-घर सर्वे, रैपिड टेस्ट, गंभीर मरीजों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करने और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

108 डॉक्टरों की टीम मैदान में :

स्थिति पर नियंत्रण के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के 108 डॉक्टरों की विशेष टीम प्रभावित गांवों में तैनात की गई है। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत उपचार उपलब्ध करा रहे हैं।

दवा, फॉगिंग और जागरूकता अभियान तेज :

स्वास्थ्य विभाग ने जोखिम वाले गांवों में रैपिड टेस्टिंग किट और एंटी-मलेरियल दवाएं उपलब्ध करा दी हैं। मच्छरों के लार्वा को खत्म करने के लिए फॉगिंग, कीटनाशक और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तेज कर दिया गया है। साथ ही लोगों को मच्छरों से बचाव और बुखार होने पर तुरंत जांच कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

FROM AROUND THE WEB