Movie prime

Anganwadi recruitment : हरियाणा में आंगनबाड़ी भर्ती को लेकर आया अपडेट, बंपर पदों पर होगी भर्ती 

सरकार द्वारा खाली पड़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक की जानकारी मांगी गई थी। ताकि इन पदों पर सरकार जल्द ही भर्ती कर सके।
 

हरियाणा में आंगनबाड़ी भर्ती को लेकर नया अपडेट आया है। जहां पर अब आंगनबाड़ी में भर्ती को लेकर नियम बदले है। पहले जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दसवीं पास होती थी, लेकिन उसको अब बदलकर 12वीं पास कर दिया है। इसी तरह आंगनबाड़ी सहायक की योग्यता में भी बदलाव किया गया है। अब पांचवीं पास की जगह पर दसवीं पास को भर्ती किया जाएगा।

इस भर्ती को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्ताव बनाया था और सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। जहां पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और अब आगे होने वाली भर्ती में इसी योग्यता की महिलाओं की भर्ती की जाएगी। सरकार जल्द ही आंगनबाड़ी के खाली पड़े हुए पदों पर भर्ती करने वाली है और जल्द ही इसके लिए विज्ञापन जारी हो जाएगा।

 खाली पड़े 7183 पदों पर होगी भर्ती 

महिला एवं बाल विकास विभाग से सरकार द्वारा खाली पड़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक की जानकारी मांगी गई थी। ताकि इन पदों पर सरकार जल्द ही भर्ती कर सके। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 25,962 पद है और इसमें से 2,638 पद खाली पड़े है।

इसी तरह आंगनबाड़ी सहायक के प्रदेश में 25,450 पद है। इसमें से 4,545 पद खाली पड़े हुए है। इसमें कुल मिलाकर दोनों ही पदों पर 7183 पद खाली पड़े है। इसलिए इन पदों पर सरकार द्वारा जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा, ताकि छोटे बच्चों को बेहतर पोषण हो सके और महिलाओं को गांव में रोजगार मिल सके।