Movie prime

Bypass : गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला समेत 4 शहरों में बाईपास का निर्माण होगा

 

हरियाणा के नए बजट में कई शहरों को नए बाईपास व रेलवे ओवरब्रिज की सौगात दी है।  पूर्वी फरीदाबाद से पश्चिमी फरीदाबाद तक मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस वे से सैनिक कॉलोनी मोड़ को जोड़ते हुए 850 करोड़ से 8 किलोमीटर लम्बा एलिवेटेड मार्ग बनेगा। इसमें 5 फ्लाईओवर भी हैं। पूर्वी फरीदाबाद से पश्चिमी फरीदाबाद (बाटा मार्ग) तक सैनिक कॉलोनी मोड़ से बीपीटीपी चौक तक 700 करोड़ से 9 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मार्ग बनेगा।

इसमें 4 फ्लाईओवर भी शामिल होंगे। गुरुग्राम पटौदी रोड के हरसारु बाईपास से वजीरपुर होते हुए झज्जर तक 6 लेन रोड। फर्रुखनगर बाईपास का निर्माण किया जाएगा। सच्चाखेड़ा, सरसोद, मुकलान और चौधरीवास गांवों के लिए बाईपास बनेगा। जीरकपुर व पंचकूला के ट्रैफिक लोड को कम करने के लिए जीरकपुर बाईपास का निर्माण होगा।

रेलवे विभाग को यह दी सौगात 

18 नए आरओबी व 12 आरयूबी का निर्माण शुरू होगा। रेवाड़ी में एचएसवीपी के बाईपास व पटौदी रोड पर इंटीग्रेटिड आरओबी, पानीपत में जीटी रोड से डाहर रोड पर नया आरओबी बनेगा। गोहाना-महम रोड पर आरओबी, गोहाना-बरौदा रोड पर आरयूबी बनेगा। मेट्रो की रेल लाइन को नरेला से कुंडली तक मंजूरी दी।

इन छह जिलों में बनेंगे विश्राम गृह

करनाल, जींद, डबवाली, लाडवा, लोहारू व उनीड्‌डा में नए विश्राम गृह बनेंगे। कुरुक्षेत्र में बड़ा विश्रामगृह बनेगा। कैथल से ढांड-कुरुक्षेत्र से लाडवा और रादौर होते हुए यमुनानगर तक फोरलेन सड़क बनेगी।
जलबेहड़ा-शाहाबाद के फोरलेन का कार्य पूरा होगा। झज्जर से चरखी दादरी तक फोरलेन सड़क अपग्रेड होगी। प्रदेशभर में पांच हजार किलोमीटर सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा।

FROM AROUND THE WEB