अनिल अंबानी पर 2,929 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI की पूछताछ
Mar 20, 2026, 10:57 IST
RNE Network.
उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने के बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही है। उद्योगपति अंबानी बैंक धोखाधड़ी के एक कथित मामले से जुड़े हुए है और उनके खिलाफ कार्यवाही हो रही है।
सीबीआई ने उद्योगपति अनिल अंबानी से 2, 929 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में गुरुवार को पूछताछ की गई। मामला रिलायंस कम्युनिकेशन और एसबीआई की शिकायत से जुड़ा हुआ है। सीबीआई मामले के वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

