Movie prime

खाटूश्यामजी में आरती के समय में बदलाव, नई समय सारिणी लागू

 

RNE Network.

मौसम बदलने के साथ ही सीकर के खाटूश्यामजी स्थित श्याम बाबा के मंदिर में भी व्यवस्थाओं को लेकर कुछ बदलाव किया गया है। इस मंदिर में प्रतिदिन देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटूश्यामजी पहुंचते है और बाबा के दर्शन करते है। खाटूश्याम मंदिर में आरती के समय मे बदलाव किया गया है।
 

श्याम मंदिर कमेटी ने आरती की समय सारिणी में कुछ बदलाव किया है। चैत्र शुक्ल पक्ष लगने के साथ ही प्रातः श्रृंगार आरती व संध्या आरती का समय बदल दिया गया है। श्रृंगार आरती सुबह 7.30 बजे व संध्या आरती शाम 7 बजे होगी। वहीं गाजियाबाद पुलिस के जासूसी नेटवर्क खुलासे के बाद पुलिस ने जांच व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंदिर कमेटी और पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल वीआईपी दर्शनों को बंद कर दिया है।

FROM AROUND THE WEB