Movie prime

Haryana Group D : हरियाणा ग्रुप डी की परीक्षा के नियमों में किया बदलाव, परीक्षा को पास करना होगा आसान 

हरियाणा के मानव संसाधन विभाग की तरफ से सीईटी परीक्षा के नियमों में बदलाव के लिए जारी की अधिसूचना 

 

Haryana Group D exam : हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी की भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव ग्रुप डी की आगामी दिनों में होने वाली भर्ती पर लागू होंगे। हरियाणा के मानव संसाधन विभाग की तरफ से नए चयन मापदंड को लागू कर दिया है और इन नए मापदंडों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा। हरियाणा के मानव संसाधन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार अब ग्रुप डी की भर्ती की प्रक्रिया को पूरी तरह से सामान्य पात्रता परीक्षा यानी सीईटी 2026 तक की जाएगी।

नियमों के अनुसार अब सीईटी 2026 में अंक के आधार पर ही भर्ती की जाएगी। ग्रुप डी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन और सिफारिश, उन पदों को छोडक़र जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक से कम है, केवल सामान्य पात्रता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी।

सीईटी के अंकों का किया विभाजन 

मानव संसाधन विभाग की तरफ जारी अधिसूचना के तहत हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जाने वाली सीईटी परीक्षा का स्कोर को ही 100 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। नए नियम के तहत सीईटी के पाठ्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया है। 75% अंकों के पहले भाग में सामान्य जागरूकता, तर्कशक्ति, गणितीय योग्यता, अंग्रेजी, हिंदी और संबंधित विषय शामिल हैं।

25% अंकों के दूसरे भाग में हरियाणा का इतिहास, समसामयिक घटनाएं, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण और संस्कृति शामिल हैं। अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 12 जनवरी 2024 को आयोजित ग्रुप-डी सीईटी पास की थी और वैधता 11 जनवरी 2027 तक है, उनके अंक भी अधिकतम 95 अंकों के सापेक्ष प्रतिशत में परिवर्तित किए जाएंगे।

ग्रुप डी की परीक्षा में प्रश्न हो जाएंगे आसान 

मानव संसाधन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के तहत ग्रुप डी की इस बार होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों की बौद्धिकता के आधार पर आएंगे, क्योंकि ग्रुप डी में दसवीं कक्षा की पात्रता है। ऐसे में ग्रुप डी में दसवीं कक्षा तक आने वाले प्रश्न ही पूछे जाएंगे। ऐसे में प्रश्नों को लेवल ज्यादा ऊंचा नहीं रहेगा। ऐसे में ग्रुप डी की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। 

FROM AROUND THE WEB