Haryana Police Recruitment : सीएम नायब सैनी ने पुलिस भर्ती करने की घोषणा, युवा कर ले तैयारी
हरियाणा में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भिवानी जिले के बाढड़ा में पुलिस भर्ती के लिए बड़ी घोषणा की है। जहां पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मैं बाढ़ड़ा क्षेत्र में आया हूं और यहां पर बड़ी घोषणा करना चाहता हूं कि हरियाणा में पुलिस की नई भर्ती निकालेंगे। जिससे हमारे युवा साथी इस भर्ती में शामिल हो सके।
इसके लिए पुलिस विभाग को आदेश दे दिए है कि वह अपने विभाग में पुलिस भर्ती के लिए तैयारी करे। पुलिस विभाग में जितनी भी भर्ती है उसको शीघ्र ही जारी करेंगे। बाढड़ा में पुलिस भर्ती की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री ने अपने आफियल एक्स खाते पर भी पर इस वीडियो को शेयर किया है। इसलिए जल्द ही हरियाणा सरकार पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकते है और जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू को जाएगी।
हालांकि पहले भी पुलिस कांस्टेबल की 5600 पदों पर बंपर भर्ती निकल गई थी। जहां पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया था और इसके लिए आवेदन भी ले लिए थे। पुलिस भर्ती को 26 व 27 जुलाई को होने वाली सीईटी की परीक्षा में शामिल किया था, लेकिन जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में ही पुलिस भर्ती के लिए 5600 पदों को सरकार ने वापस ले लिया था और कहा था कि इसके लिए जल्द ही नोटिसफिकेशन दोबारा से जारी किया जाएगा।
अब मुख्यमंत्री की घोषणा ने भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की उम्मीद को जगाया है। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इसी सप्ताह में आवेदन के लिए नोटिस जारी कर सकता है। इसलिए युवाओं को भर्ती के लिए अभी से तैयारी करनी पड़ेगी, क्योंकि पुलिस विभाग द्वारा जहां युवाओं का शारीरिक परीक्षण लिया जाएगा, वहीं लिखित परीक्षा का भी आयोजन होगा।