Movie prime

कॉकरोच जनता पार्टी राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी, 28 जून को जंतर मंतर पर जुटने का भी किया आव्हान

 

RNE Network.

कॉकरोच जनता पार्टी ( सीजेपी ) अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान आरम्भ करेगी और इस अभियान से समाज के हर वर्ग को जोड़ेगी। कॉकरोच जनता पार्टी ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उनको शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी बर्दाश्त नहीं है। इसके लिए वे लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
 

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी इस मांग को लेकर देश के कई मुख्य शहरों में प्रदर्शन भी किये हैं। अब वे दिल्ली में जंतर मंतर पर अपना आंदोलन चला रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने छात्रों, किसानों और नागरिकों से 28 जून यानी कल जंतर मंतर पर जुटने का भी आव्हान किया है।

FROM AROUND THE WEB