आसाराम की उम्रकैद के खिलाफ अपील पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
Apr 21, 2026, 10:33 IST
RNE Network.
जोधपुर की जेल में बंद आसाराम को कोर्ट उम्रकैद की सजा सुना चुका था। उस सजा को सुनाने के बाद आसाराम ने उम्रकैद की सजा के खिलाफ कोर्ट में अपील की थी, ताकि इस सजा को रद्द किया जा सके।
बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहे आसाराम की अपील पर सोमवार को जोधपुर हाईकोर्ट में बहस पूरी हो गयी। कोर्ट ने इस मामले में फैसले को सुरक्षित रख लिया है। न्यायाधीश अरुण मोंगा और न्यायाधीश योगेंद्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ के सामने सुनवाई पूरी हुई है। कोर्ट बाद में इस सुनवाई पर फैसला सुनायेगा।

