Movie prime

डॉक्टर से 17 लाख रुपये की साइबर ठगी, जाली दस्तावेज दिखा रकम ट्रांसफर करवा ली

 

RNE Network.

साइबर ठगों ने एक चिकित्सक को शिकार बनाकर 17 लाख रुपये की ठगी कर डाली। 
 

पीड़ित श्रीगंगानगर के खालसा नगर प्रथम फेज निवासी डॉ शशि कुमार शर्मा की तरफ से जयपुर में शून्य एफआईआर के बाद श्रीगंगानगर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में डॉ शर्मा ने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने खुद को किसी अन्य व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत किया और जाली दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का उपयोग कर उनसे 17 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर करवा ली।

FROM AROUND THE WEB