चक्रवात 'मोंथा'ने आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही, कमजोर होकर मध्यम स्तर पर पहुंचा
Oct 29, 2025, 09:33 IST
RNE Network.
आंध्र प्रदेश में भीषण चक्रवाती तूफ़ान मोन्था कमज़ोर होकर चक्रवाती तूफ़ान में बदल गया है। मोन्था आंध्र प्रदेश से ओडिशा की ओर बढ़ गया है। बंगाल की खाड़ी से उठा यह तूफ़ान 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आंध्र प्रदेश से टकराया था। उसके बाद, इसकी ताकत थोड़ी कमज़ोर पड़ गई है।
हालाँकि, इस तूफ़ान के कारण सभी प्रभावित इलाकों में भारी बारिश हो रही है। रेलवे विभाग भी चक्रवात मोन्था से निपटने के लिए तैयार है और मंडल, क्षेत्रीय और मंडल स्तर पर वॉर रूम सक्रिय कर दिए गए हैं।

