DA Hike : हरियाणा सरकार ने छह लाख कर्मचारियों को दिया तोहफा, डीए में की बढ़ोतरी
हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश के छह लाख कर्मचारी व सेवानिवृत कर्मचारियों को तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार की तरफ से कर्मचारियों व सेवानिवृत कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की है। इसके लिए सरकार की तरफ से पत्र जारी कर दिया है और कर्मचारियों को एक साथ चार माह का डीए मिलेगा।
जहां पर कर्मचारियों को एक जुलाई से बढ़ाए हुए डीए का लाभ दिया जाएगा। हरियाणा सरकार की तरफ से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। महंगाई भत्ता एवं राहत की दर 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दी गई है, जो 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, की ओर से इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया गया है। बढ़ी हुई दरों के अनुसार महंगाई भत्ते/राहत का भुगतान अक्टूबर, 2025 के वेतन और पेंशन के साथ किया जाएगा, जबकि जुलाई से सितंबर, 2025 तक का एरियर नवंबर माह में दिया जाएगा
6 लाख नियमित कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा फायदा
हरियाणा सरकार की तरफ से उठाए गए कदम से प्रदेश के लगभग छह लाख कर्मचारियों व सेवानिवृत कर्मचारियों को लाभ मिलने वाला है। इन कर्मचारियों को पिछले एक जुलाई से बढ़ाए हुए डीए का फायदा मिलने वाला है।
ऐसे में कर्मचारियों को पिछले चार माह का बढ़ा हुआ डीए एक साथ मिलने वाला है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में करीब 3 लाख नियमित कर्मचारी और 3 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने आज यानी शुक्रवार को इसकी घोषणा की है।

