RudraNewsExpress_Logo

दिपके को एनडीए में शामिल होने का न्योता, केंद्रीय अठावले ने दिया है दिपके को यह आमंत्रण

 

RNE Network.

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को एक बार फिर सक्रिय और वो भी सत्ताधारी भाजपा - एनडीए में आने का निमंत्रण दिया गया है। इससे पहले दिपके ने खुद कहा था कि उन पर व उनके परिवार पर भाजपा में शामिल होने का दबाव दिया जा रहा है। 
 

दिपके ने कॉकरोच जनता पार्टी बना युवाओं को एकजुट किया था और जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। नीट पेपर लीक होने पर यह छात्र आंदोलन खड़ा हुआ था। जिसकी परिणीति केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के रूप में हुई थी। 
 

अब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को एनडीए में शामिल होने का न्योता दिया है। अठावले ने कहा कि उन्हें डॉ भीमराव अंबेडकर का सपना पूरा करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ( ए ) में शामिल होने पर विचार करना चाहिए। यह पार्टी एनडीए का हिस्सा है।

FROM AROUND THE WEB