Movie prime

Demolish Illegal Construction : हरियाणा के इस शहर में होगी बड़ी कार्रवाई, दस हजार निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर 

फरीदाबाद जिलें के बसंतपुर क्षेत्र में होने वाली है। जहां पर यमुना नदी की तलहटी से गुजरने वाले करीब दो किलोमीटर के दायरे में भूमाफियाओं ने नियम-कायदों को ताक पर रखकर दस से अधिक अवैध कॉलोनियां बसा दी हैं
 

हरियाणा में प्रशासन बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार हो गया। जहां पर प्रशासन की एक साथ दस हजार निर्माणों पर बुलडोजर चलाने का प्लान बनाया है। यह क्षेत्र दो किलोमीटर के दायर में बसा हुआ है और इनको जल्द ही गिराने की तैयारी है। प्रशासन की यह कार्रवाई हरियाणा के फरीदाबाद जिलें के बसंतपुर क्षेत्र में होने वाली है।

जहां पर यमुना नदी की तलहटी से गुजरने वाले करीब दो किलोमीटर के दायरे में भूमाफियाओं ने नियम-कायदों को ताक पर रखकर दस से अधिक अवैध कॉलोनियां बसा दी हैं। सस्ती जमीन और पक्के मकान का लालच दिखाकर उन्होंने हजारों लोगों को अपने जाल में फंसा लिया। अब जब जिला प्रशासन ने इस पूरे इलाके को डूब क्षेत्र घोषित कर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। ऐसे में जिला प्रशासन के प्रति जहां लोगों में नाराजगी बढ़ गई है, वहीं मकान टूटने को लेकर चिंता भी बढ़ गई हैं।

दस हजार से ज्यादा मकानों पर चलेगा बुलडोजर 

आपको बता दे कि अवैध भू माफिया द्वारा इस दौरान दस से ज्यादा कालोनियों बना दी। लगभग दो किलोमीटर के इस क्षेत्र में करीब दस हजार से ज्यादा मकान व अन्य भवन बना लिए। इसमें हजारों भवन तो दो से तीन मंजिला इमारतें हैं। इतना ही नहीं, कॉलोनी के भीतर होटल, अस्पताल, स्कूल और धार्मिक स्थल भी खुलेआम खड़े कर दिए गए। लोग बताते हैं कि उन्होंने इन मकानों को बनाने के लिए अपनी पूरी उम्र की कमाई लगा दी। लेकिन प्रशासन की ओर से अब इसे अवैध बताया जा रहा है। इसके चलते उनकी जीवनभर की कमाई डूबने के साथ मकानों पर भी संकट मंडराने लगा है।

लोग बोले पहले होनी चाहिए थी कार्रवाई 

लगभग दो किलोमीटर तक यमुना नहर के क्षेत्र में बसे एरिया में रहने वाले लोगों का कहना है कि यह प्रशासन की लापरवाही है। जब यहां पर भू माफिया कालोनियां बना रहे थे तो उसी समय कार्रवाई होनी चाहिए थी और लोगों को इसके बारे में जागरूक करना चाहिए।

जब लोगों की पूरी जिंदगी की कमाई प्लाट लेने व मकान बनाने पर लगा दी तो अब इनको गिराने का डर दिखाया जा रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सरकारी अमले की आंखों के सामने कॉलोनियां बसीं और अब नुकसान सिर्फ आम जनता को उठाना पड़ रहा है।

10 से 15 हजार रुपये गज में बेच गए जमीन को 

यमुना तलहटी में बनाई गई कालोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि उनको यहां पर वैध जमीन होने की बात कहकर दस से 15 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से प्लाट दिया गया। जहां पर मध्यमवर्गीय लोगों ने इस जगह पर प्लाट लिए थे और उन पर मकान का निर्माण किया था।

देखते ही देखते बसंतपुर इलाके में सैकड़ों एकड़ डूब क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। लोगों का कहना है कि इस खेल से भूमाफियाओं ने करोड़ों का मुनाफा कमाया, जबकि अब पीड़ित परिवार अपनी गलती पर पछता रहे हैं।

नोटिस जारी, तोड़फोड़ की तैयारी

नगर निगम ने हाल ही में कार्रवाई शुरू करते हुए बसंतपुर, अटल चौक, नूर चौक, शिव एंक्लेव पार्ट-दो-तीन और अजय नगर जैसी कॉलोनियों में बने करीब दस हजार अवैध मकानों को लेकर नोटिस जारी किए हैं। मकान मालिकों को पांच दिन में घर खाली करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर नोटिस चस्पा कराए गए और क्षेत्र में मुनादी भी कराई गई।