Movie prime

विराट रामायण मंदिर परिसर में विश्व के सबसे बड़े सहस्त्रलिंगम की स्थापन

 

RNE Network.

बिहार के मोतिहारी स्थित विराट रामायण मंदिर परिसर में विश्व के सबसे बड़े सहस्त्रलिंगम की भव्य स्थापना की गई है। 33 फीट ऊंचा और 33 फीट चौड़ा यह विशाल शिवलिंग 210 टन वजनी है। 
 

इसे तमिलनाडु के महाबलीपुरम में विशेष रूप से तराशा गया है। स्थापना के लिए 700 टन 500 टन क्षमता वाली दो भारी क्रेनों का उपयोग किया गया, जबकि पूरी प्रक्रिया लगभग 30 मिनट में सम्पन्न हुई। पूजा अर्चना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम - जानकी पथ से पैदल चलते हुए मंदिर पहुंचे। 
 

विशेष वाहन से लाया गया:
 

ग्रेनाइट पत्थर से बने इस विराट शिवलिंग को महाबलीपुरम में तैयार करने के बाद कई राज्यों से होकर बिहार लाया गया। सुरक्षित परिवहन के लिए 96 पहियों वाले विशेष वाहन का इस्तेमाल किया गया, जिससे यह बिना किसी क्षति के मंदिर तक पहुंच सका।

FROM AROUND THE WEB