खेत में कीटनाशक छिड़काव के दौरान मधुमक्खियों का हमला, किसान ने तोड़ा दम
Aug 3, 2026, 10:33 IST
RNE Network.
दुःखद। मधुमक्खियों के हमले में जान चली गयी। नागौर के जायल के गांव फरडोद गांव में एक खेत की यह अजीबोवरीब दुर्घटना है। इस तरह के हमले में किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है, यह कोई सोच भी नहीं सकता। मगर इस तरह की दुखद घटना घटित हुई है।
ग्राम फरडोद में रविवार को खेत में फसल पर कीटनाशक छिड़काव करने गए एक काश्तकार पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में किसान चैनपुरी गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों और परिजन ने उसे तुरन्त जायल उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

