Movie prime

ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच को बनाया 'सुहागरात कक्ष', टीसी सस्पेंड

 

RNE Network.

भारतीय रेलवे की ट्रेन के प्रथम श्रेणी के एसी कोच को सुहागरात की तरह सजाने का कमाल हो गया है। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। केबिन का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने टीसी को सस्पेंड कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
 

कल से कोच का सुहागरात कक्ष के रूप में सजे होने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस बात पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। रेलवे के प्रशासन पर भी सवाल उठा रहे हैं।
 

6 जुलाई को नंदीग्राम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक जोड़े ने ऑनलाइन निजी डेकोरेटर से केबिन को सजवाया था। रेलवे का कहना है कि निजी डेकोरेटर का ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच के भीतर जाना पूरी तरह से अनाधिकृत था। यह सुरक्षा के नियमों के खिलाफ है।

FROM AROUND THE WEB