भव्य स्वागत के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला दल पिथौरागढ़ पहुंचा
RNE Network.
वर्ष 2026 की कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल का पिथौरागढ़ पहुंचने पर पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रशासन और कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ढोल-दमाऊ की थाप और छोलिया नृत्य ने माहौल को और अधिक भव्य बना दिया।
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि पहले दल में देश के विभिन्न राज्यों से आए 49 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 15 महिलाएं हैं।
तीर्थयात्रियों ने उत्तराखंड में मिले आत्मीय स्वागत के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए यात्रा को अपने जीवन का सौभाग्यपूर्ण अवसर बताया।
दल की लाइजनिंग अधिकारी वंदना चौधरी ने बताया कि पहले दल में विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु शामिल हैं और यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद यात्रियों के ठहरने और आगे की यात्रा की सभी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन और कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा की गई हैं।

