Movie prime

आतंकियों से सम्बंध पर पांच सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, जम्मू कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

 

RNE Network.

आतंकवादियों से सम्बंध होने और उनकी मदद करने के आरोपों के बाद जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पांच सरकारी कर्मचारियों को नोकरी से बर्खास्त कर दिया है।
 

इन कर्मचारियों में शिक्षक, लैब तकनीशियन, सहायक लाइनमैन और वन विभाग का कर्मी व चालक शामिल है। इन्हें संविधान के अनुच्छेद 311 ( 2) सी के तहत बिना औपचारिक जांच के बर्खास्त किया गया है। इन पर लश्कर और हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करने का आरोप है। उप राज्यपाल 2020 से अब तक कुल 85 कार्मिकों को आतंकियों से लिंक के कारण बर्खास्त कर चुके है।

FROM AROUND THE WEB