Hisar-Jaipur Flight : हरियाणा से जयपुर तक का सफर अब होगा एक घंटे 5 मिनट में, फ्लाइट सुविधा हुई शुरू
हरियाणा के हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट सुविधा शुरू हो गई है। अब हिसार से जयपुर का सफर एक घंटे 5 मिनट में पूरा हो जाएगा। हिसार से जयपुर तक की फ्लाइट की डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने मंजूरी दे दी है और इसके लिए टाइमटेबल भी जारी कर दिया है।
इससे यात्रियों का सफर आसान और आरामदेय हो जाएगा। इस फ्लाइट की सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा व्यापारियों को होगा। इससे पहले यात्रियों को ट्रेन या अपने निजी वाहन में सफर करना पड़ता था। इसके कारण यात्रियों को जहां ज्यादा समय लगता था, लेकिन अब एक घंटे 5 मिनट में ही जयपुर जा सकेंगे और उसी दिन काम निपटाकर वापस फ्लाइट के माध्यम से आ सकेंगे।
हिसार एयरपोर्ट से जयपुर एयरपोर्ट तक फ्लाइट की सुविधा 12 सितंबर से हिसार से शुरू हो जाएगी। यह हिसार एयरपोर्ट से फ्लाइट प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी। इसे लिए 1950 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है। ऐसे में लोगों को उनके बजट में जल्द ही फ्लाइट की सुविधा मिल जाएगी।
हालांकि यह फ्लाइट सुविधा सीधी नहीं चलाई, बल्कि दिल्ली से फ्लाइट उड़ान भरकर हिसार एयरपोर्ट पर आएगी और वहां से जयपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी। यह सुविधा सप्ताह में एक दिन यानी शुक्रवार को मिलने वाली है। जबकि सप्ताह में एक हर शुक्रवार व रविवार को हिसार से अयोध्या के दिन वाया जयपुर का रूट रहेगा। इस सुविधा से यात्रियों की करीब चार घंटे के समय की बचत होने वाली है, क्योंकि हिसार से जयपुर बाई रोड जाने के लिए पांच घंटे का समय लगता है, लेकिन अब फ्लाइट से एक घंटा 5 मिनट में यह सफर तय हो जाएगा
चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट का टाइमटेबल बदला
हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट के टाइमटेबल में भी बदलाव किया गया है। हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट अब सोमवार व बुधवार को सुबह 10 बजे जाएगी और यह फ्लाइट भी एक घंटे के बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी।
वापसी में यह फ्लाइट सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से उड़ेगी और सुबह 9:40 बजे हिसार पहुंचेगी। पहले हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट सोमवार और शुक्रवार उड़ान भरती थी। यह दोपहर 3:20 बजे हिसार से उड़ती थी और 4:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचती थी। इसी तरह वापसी में यह फ्लाइट शाम 4:55 बजे उड़ती थी और 5:55 बजे हिसार पहुंचती थी।
हिसार से जयपुर की फ्लाइट का टाइम टेबल व रुट
दिल्ली से जयपुर सुबह 9:40-10:45
जयपुर से हिसार सुबह 11:10-12:10
हिसार से अयोध्या दोपहर 12:35-2:35
हिसार से जयपुर शाम 5:35-6:40
जयपुर से दिल्ली शाम 7:10 से 8:15