नोकरी के नाम पर मास्को भेज कर ठगी, सोशल मीडिया पर मास्को में नोकरी लगवाने के नाम पर ठगा
Mar 23, 2026, 10:21 IST
RNE Network.
भारत मे बेरोजगारी की स्थिति से परेशान युवाओं को नोकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने की घटनाएं भी अब तेजी से बढ़ने लगी है। अधिकतर यह ठगी सोशल मीडिया के जरिये की जा रही है और विदेश में नोकरी लगवाने का झांसा दिया जा रहा है।
ताजा मामला सीकर का है। सोशल मीडिया पर मॉस्को में नोकरी दिलवाने के नाम पर 5.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी। आरोपी राहुल हुड्डा ने पहले इंस्टाग्राम के जरिये पीड़ित वीरेंद्र सैनी से दोस्ती की। फिर विदेश में 1.50 लाख रुपये प्रति महीनें की नोकरी लगवाने का झांसा देकर स्टडी वीजा पर मॉस्को भेज दिया। पीड़ित तीन महीनें से ज्यादा मॉस्को में रहा लेकिन वहां उसे नोकरी नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

