Movie prime

खेड़ा अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत नामंजूर की

 

RNE Network.

कांग्रेस नेता व पार्टी के मीडिया व प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा मानहानि का मामले में अपनी अग्रिम जमसन्त के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए है। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया है। उसके बाद ही खेड़ा सुप्रीम कोर्ट पहुंचे है।
 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा की पत्नी रिंकी भुइंया के पास तीन देशों का पासपोर्ट है। इसके बाद रिंकी भुइयां ने खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इससे पहले गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने खेड़ा की याचिका खारिज कर दी थी। कांग्रेस ने कल ही अपने बयान में कहा था कि वो खेड़ा के साथ खड़ी है।

FROM AROUND THE WEB