Movie prime

School Holiday : सरकारी व निजी स्कूलों की मंगलवार को रहेगी छुट्टी, सीएम नायब सैनी की घोषणा 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस जिले के स्कूलों की छुट्टी की घोषणा
 

प्रदेशभर में जिला स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जबकि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र में हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सोमवार को 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने एक मिनट के लिए गीता पाठ का आयोजन किया। इसमें सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। काार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की नई खुशी दे दी। जहां पर कार्यक्रम में 21 हजार विद्यार्थियों के एक साथ गीता पाठ करने पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकारी व निजी स्कूलों की एक दिन की अवकाश की घोषणा की। यह छुट्टी मंगलवार को रहेगी।

आपको बता दे कि यह सार्वजनिक अवकाश केवल कुरुक्षेत्र जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में रहने वाला है। जबकि अन्य जिलों में सामान्य दिनों की तरह ही कक्षाएं लगी। 
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि गीता के अष्टादश श्लोक से पूरा आकाश गूंज उठा है। यह हमारे लिए बहुत ही खुशी की बात है कि भारत के साथ-साथ अनेक देशों में गीता के श्लोक गूंजे। इस गीता पाठ के केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक महत्व भी है। यह अपने आप में एक प्रार्थना भी है।

 

FROM AROUND THE WEB