Movie prime

हज का मुकद्दस सफर 20 अप्रैल से, हज 2026 के लिए जाने वालों की तैयारियां

 

RNE Network.

हर मुस्लिम के लिए हज की यात्रा पर जाना एक बड़ा सपना होता है। हर मुस्लिम चाहता है कि वह इस जीवन में कम से कम एक बार तो हज की यात्रा अवश्य कर ले। केंद्र व राज्य सरकारें भी हज यात्रा पर जाने वालों के लिए विशेष प्रबंध करती है।
 

हज यात्रा - 2026 के लिए जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हज यात्रियों की पहली उड़ान 20 अप्रैल को रवाना होगी। यह उड़ान सीधे मदीना जायेगी। राजस्थान में कुल 4584 हज यात्री हज यात्रा पर जायेंगे। जिनमे से 3480 यात्री जयपुर एयरपोर्ट से ही उड़ान भरेंगे। इस वर्ष हज यात्रियों के लिए फ्लाईनेस एयरलाइंस को जिम्मेवारी दी गयी है। हज के इस मुकद्दस सफर के लिए कुल 9 उड़ानें 28 अप्रैल तक संचालित होगी।

FROM AROUND THE WEB