Movie prime

Haryana Board 12th Result 2026:  परीक्षा परिणाम को लेकर आया अपडेट, ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम 

Haryana Board 12th Result : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की 12वीं कक्षा का परिणाम का विद्यार्थी इंतजार कर रहे है
 

Haryana Board 12th Result : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की 12वीं कक्षा का परिणाम का विद्यार्थी इंतजार कर रहे है। जहां पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा लगभग ढ़ाई लाख विद्यार्थियों का परिणाम जारी करने वाला है। हरियाणा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणाम को लेकर अलग-अलग अटकले लगाई जा रही है।

रिपोर्टस के अनुसार हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं का परिणाम लगभग तैयार किया जा चुका है। मई के दूसरे सप्ताह में हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा परिणाम जारी किया जा सकता है। 12वीं परीक्षा में शामिल हुए छात्र बहुत जल्द ही Haryana Board 12th results ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे में परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने से पहले अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को पहले ही संभालकर रखें, ताकि परिणाम चेक करते समय कोई परेशानी न हो।

कैसे और कहां से देख सकेंगे परिणाम

हरियाणा बोर्ड कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट मई माह के दूसरे सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। इसलिए छात्रों एवं अभिभावकों की मदद के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

हरियाणा इंटर परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
अब वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों को Haryana Board Class 12th Results 2026 एक्टिवेट लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।

लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कब जारी होगा रिजल्ट

पिछले दो सालों के ट्रेंड को देखें तो हरियाणा इंटर परीक्षा का रिजल्ट 12 से 15 मई के बीच किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। पिछले साल यानी साल 2025 में इंटर परीक्षा का रिजल्ट 13 मई और साल 2024 में 30 अप्रैल को जारी किया गया था।

FROM AROUND THE WEB