Movie prime

Haryana Govt : हरियाणा में अब वाट्सएप चैटबाट में मिलेंगी जमाबंदी इंतकाल, मुआवजा सहित कई सेवाएं

 

हरियाणा सरकार के राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों को भूमि और राजस्व संबंधी सेवाएं सरल व सुलभ तरीके से उपलब्ध कराने के लिए भू मित्र नामक वाट्सएप आधारित चैटबाट लांच किया है।

यह चैटबाट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है और नागरिकों को 24 घंटे, वर्ष के 365 दिन सहायता प्रदान करेगा। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि भू मित्र एक स्मार्ट और संवादात्मक चैटबाट है, जिसे सीधे वाट्सएप के माध्यम से उपयोग किया जा सकता है। चूंकि वाट्सएप हरियाणा के अधिकांश नागरिकों द्वारा पहले से ही व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है,

इसलिए यह प्लेटफार्म राजस्व सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का एक सुविधाजनक माध्यम बनेगा। अब नागरिकों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने या जटिल आनलाइन पोर्टल का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने स्मार्टफोन पर कुछ ही क्लिक के माध्यम से घर बैठे दिन के किसी भी समय आवश्यक सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।

FROM AROUND THE WEB