Haryana Group D : हरियाणा में ग्रुप डी कर्मचारी पदन्नोत होकर बनेंगे बाबू, सरकार ने दी हरी झंडी
हरियाणा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अब ग्रुप सी में आने वाले है। अब वह ग्रुप डी की जगह पर बाबू कहलाएंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार की तरफ से हरी झंडी दे दी और कैबिनेट की बैठक में इसको पास कर दिया है। अब इस प्रस्ताव के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से विधानसभा का स्पेशल सत्र बुलाया गया है। हरियाणा सरकार 5 साल की सेवा पूरी कर चुके ग्रुप-डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर पदोन्नत करेगी।
गुरुग्राम में बुधवार को सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। क्लर्क पद पर प्रमोशन का कोटा 10 फीसदी बढ़ाकर 20 से 30 फीसदी कर है। बैठक में हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज (रिक्रूटमेंट एंड कंडीशंस ऑफ सर्विस) बिल 2026 के मसौदे को मंजूरी दी गई और 5 फीसदी एक्स-ग्रेशिया प्रावधान जोड़ा गया। बिल पारित करने के लिए 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।
लोकसभा में विपक्ष का असली चेहरा बेनकाबः नायब सिंह
सीएम ने कहा कि लोकसभा में कैसे विपक्षी दलों ने भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोका, उसके सपनों को बेरहमी से कुचला। संसद में जो कुछ हुआ, उसने कांग्रेस और उनके सहयोगियों का असली चेहरा देश के सामने उजागर कर दिया है। इन दलों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब बात महिलाओं को अधिकार देने की आती है, तो उनका असली चरित्र महिला-विरोधी और सत्ता का लोभी हो जाता है। विपक्ष की संकीर्ण सोच उजागर हुई है।

