Movie prime

Haryana News: हरियाणा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग के जेई को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार..

 

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे कि हरियाणा के फतेहाबाद से JE को रिश्वत लेते रंगें हाथ पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार बता दे कि जेई ने  BJP नेता से बिल पास करने के बदले 35 हजार रुपये कि मांग कि थी। शिकायत के बाद ACB का बड़ा एक्शन दिखा और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। 


पाठकों को जानकारी के अनुसार बता दे कि भाजपा नेता ठाकुर भवानी सिंह बिजली निगम में ठेकेदार के तौर पर कार्य करते हैं। उनके 9 रुपए की बिल को पास करने के बदले उसने 35,000 की रिश्वत मांगी गई। खबरों की मानें, तो भवानी सिंह ने बताया कि बिल रोकने के मामले में जेई के उच्चाधिकारियों को भी कहा गया। उन्होंने भी इसको बिल पास करने के निर्देश दिए। मगर उनकी भी सुनवाई नहीं की।

इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। एसीबी ने तुरंत एक्शन लेते हुए जेई को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं ACB के टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि भवानी सिंह की शिकायत के आधार पर जेई धर्मवीर सिंह को पकड़ा गया है। इस पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।