Haryana Roadways : कैथल-कुरुक्षेत्र रूट पर चलेगी इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को देना होगा 35 रुपये अतिरिक्त किराया
हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों के सफर को आरामदेय बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया गया है। गर्मियों के इस सीजन में इन बसों में सफर सुहाना होने वाला है, हालांकि यात्रियों को इन बसों में अतिरिक्त किराया देना होगा। अब यात्रियों को एसी सुविधा से लैस आधुनिक बसों में सफर करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, इसके लिए 35 रुपए अतिरिक्त किराया देना होगा। कुरुक्षेत्र डिपो ने कैथल-कुरुक्षेत्र रूट पर यह इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की है। यात्रियों को कुरुक्षेत्र के लिए 85 रुपए किराया देना होगा। शुरूआत में 2 बसों का संचालन शुरू किया है।
जबकि करनाल डिपो द्वारा जल्द ही ट्रायल के तौर पर इसे शुरू किया जाएगा। यदि सफल हुई तो नियमित रूप से संचालन शुरू होगा। समय सारिणी के मुताबिक इलेक्ट्रिक बस रोजाना सुबह 10 और शाम 5 बजे कैथल से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी। एसी सुविधा और आरामदायक सीटों के कारण इन बसों में सफर पहले से अधिक सुविधाजनक रहेगा।
परिवहन विभाग अनुसार इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल की खपत में कमी आएगी और प्रदूषण पर भी नियंत्रण होगा। यात्रियों में नई सेवा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि कैथल डिपो में इससे पहले कभी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन नहीं हुआ था। पहली बार शुरू हुई इस सेवा को लेकर यात्रियों में उत्साह रहा है।
प्रदूषण में कमी और ईंधन की बचत
अधिकारियों के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल की खपत में कमी आएगी और वायु प्रदूषण पर भी नियंत्रण होगा। इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण के अनुकूल मानी जाती हैं और शहरी क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण भी कम करती हैं। इससे सरकार के ग्रीन ट्रांसपोर्ट मिशन को भी बल मिलेगा।
कुरुक्षेत्र डिपो जीएम शेर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र से कैथल की दूरी 50 किलोमीटर के करीब है। इसलिए यहां पर दो इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया है। यदि इस सेवा को अच्छा रिस्पांस मिलता है तो भविष्य में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। अभी कैथल रूट पर सुबह व शाम के समय इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया है। - , ,

